By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला कुल्लू में 29 हजार 287 बच्चों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > जिला कुल्लू में 29 हजार 287 बच्चों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग
healthhimachal

जिला कुल्लू में 29 हजार 287 बच्चों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/20 at 7:31 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जहां 20 नवंबर से 4 दिसंबर तक सघन दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। वही घर-घर जाकर आशा वर्कर के द्वारा ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जो दस्त एवं निमोनिया जैसी बीमारी के शिकार है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी उन बच्चों के इलाज के लिए विशेष रूप से काउंटर स्थापित किया जाएगा।

ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर नागराज पवार ने बताया कि जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग के 6 खंड है, जहां पर जीरो से लेकर 5 साल तक के बच्चों की संख्या 29287 है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य खंड में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिंक और ओआरएस की गोलियां भेज दी गई है और आशा वर्कर के माध्यम से यह सभी बच्चों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा भी आशा वर्कर के द्वारा घर-घर जाकर सभी बच्चों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि आखिर कोई बच्चा निमोनिया या फिर दस्त से ग्रसित तो नहीं है।

डायरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग करेगा जागरूक

डॉक्टर नागराज ने बताया कि देश में पांच साल के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने और इस आयु वर्ग में लगभग 10 प्रतिशत मृ+त्यु दस्त व उसकी जटिलताओं की वजह से होती है। इसका लक्ष्य दस्त के सबसे सस्ते और प्रभावकारी उपचार मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस घोल और जिंक टेबलेट का प्रयोग करने की जन जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान गांव, जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए गहन समुदाय जागरूकता अभियान और ओआरएस व जींक थेरेपी का प्रचार किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता अपने गांवों में पांच वर्षों से कम आयु के बच्चों वाले घरों में ओआरएस के पैकेट वितरण करेगी। प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता एएनएम आशा वर्कर ओआरएस घोल तैयार करने की विधि प्रदर्शन के साथ-साथ, खान-पान और स्वच्छता संबंधी परामर्श देगी, स्वास्थ्य संस्थाओं और ओआरएस-जिंक कार्नर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस्त के कारण होने वाली लगभग सभी मृ+त्यु को मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस और जिंक गोलियों के प्रयोग द्वारा शरीर में जल की कमी के उपचार के साथ-साथ बच्चों को भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व देकर रोका जा सकता है और शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, स्तनपान, समुचित पोषण और हाथ धोकर दस्त से बचाव किया जा सकता है।

TAGGED: Kullu regional hospital
Chandrika November 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article माधव गौशाला एवं अनुसंधान संस्थान में हुआ गोपाष्टमी कार्यक्रम .. सासंद सुरेश कश्यप ने भी की पूजा अर्चना
Next Article नगर निगम को दिया चेक हुआ बाउंस तो एक हज़ार का होगा जुर्माना….वित्त कमेटी में हुआ निर्णय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?