By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बहन के दस्तावेजों पर हासिल की नौकरी,अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > बहन के दस्तावेजों पर हासिल की नौकरी,अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज
crimehimachal

बहन के दस्तावेजों पर हासिल की नौकरी,अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/06/27 at 4:44 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ हैं। आरोप है कि महिला ने अपनी बहन के दस्तावेजों पर नौकरी हासिल की हैं। दोनों बहनों के भाई ने ही इस बाबत शिकायत देकर मामले का खुलासा किया हैं। शिकायत में भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने अपनी दूसरी बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर प्राथमिक स्कूल में नौकरी हासिल की हैं।K
शिकायत पर प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के आरोपों की फौरी तौर पर पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले में आरोपी महिला के साथ ही तत्कालीन पंचायत सचिव को भी नामजद किया गया हैं। तत्कालीन पंचायत सचिव पर पंचायत रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने के चलते मामला दर्ज हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ता अनिल कुमार, पुत्र देसराज निवासी लंज, जिला कांगड़ा ने शिकायत दी थी। शिकायत में अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन छाया देवी ने दूसरी बहन निशा डोगरा के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ और दुरुपयोग कर सरकारी प्राथमिक पाठशाला में साल 2004 में पैट की नौकरी हासिल की थी। विजिलेंस थाना धर्मशाला ने प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव ने भी रिकार्ड में छेड़छाड़ की हैं।
आरोपों की पुष्टि करते हुए एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने कहा कि उनकी ओर से इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत छाया देवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं और इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
TAGGED: Anti-Corruption Bureau, case, Dharamshala, documents, fraud, job, registered, Sister, vigilance
admin June 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र… बूथ जीता चुनाव जीता
Next Article किन्नौर जिला में हुई बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर की शुरुवात, 30 जून तक शिविर में की जाएंगी जिला के लोगों की स्वास्थ्य जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

कुनिहार में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरी कार, सवार सुरक्षित

Ago

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?