हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-जिला हमीरपुर में सरकारी विभागों के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं पर बिजली बिल जमा न करने से विभाग को देनदारी बढ़ती जा रही है।इससे बिजली बोर्ड पर वित्तीय दबाव भी बढ़ रहा है।आमतौर पर बिजली बिल बकाए के मामले में बोर्ड आम उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाता है।बकाया राशि की वसूली के लिए विभाग नोटिस से लेकर कई तरह के कठोर कदम भी उठाता है लेकिन कई सरकारी विभागों पर यह सख्ती नहीं की जाती है।जिससे लोगों को भी परेशान होना पड़ता है और बिजली बिल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। पहले से ही घाटे में चल रहा बिजली बोर्ड बिलों की अदायगी न होने से परेशान है।वहीं विभाग ने अधिक देनदारी के चलते अपने फील्ड स्तर के अधिकारियों को निर्देश भी दिए है कि वह सभी उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करें।
बता दे कि बिजली बोर्ड हमीरपुर सर्कल के सरकारी विभागों के साथ साथ अन्य उपभोक्ताओं की 12 करोड़ रुपये के करीब की देनदारी हो गई है।जिसमें से सबसे अधिक देनदारी में जल शक्ति विभाग और राधा कृष्णन मेडिकल कालेज शामिल हैं।जल शक्ति विभाग का 8 करोड़ रूपये के करीब है और राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का भी 2 करोड़ 43 हजार रूपये के करीब के बिजली बिल की अदायगी लंबित है।
लंबे समय से नहीं किया जा रहा बिजली बिलों का भुगतान
बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के अधीक्षण अभियंता ई.आशीष कपूर ने कहा कि हमीरपुर जोन 12 करोड़ रुपये के करीब की विभाग को देनदारी है।उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग और मेडिकल कालेज की देनदारी सबसे अधिक है।उन्होंने कहा कि कमर्शियल,डोमेस्टिक अन्य उपभोक्ताओं की देनदारी भी है जिन्हें ब्लाक स्तर के अधिकारी समय समय पर बिजली बिल जमा करवाने को भी कह है।उन्होंने कहा कि विभाग के सभी फील्ड के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए है कि सभी उपभोक्ता बिल का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कराता है तो उसकी बिजली काटी जाए.
