By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के हक के लिए राजनीति से ऊपर उठे सरकार-विपक्ष: जयराम के नेतृत्व में पीएम से मिलने को तैयार सीएम सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के हक के लिए राजनीति से ऊपर उठे सरकार-विपक्ष: जयराम के नेतृत्व में पीएम से मिलने को तैयार सीएम सुक्खू
himachalpolitical

हिमाचल के हक के लिए राजनीति से ऊपर उठे सरकार-विपक्ष: जयराम के नेतृत्व में पीएम से मिलने को तैयार सीएम सुक्खू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/05 at 8:50 PM
Share
बिलासपुर, सुभाष-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक मजबूती के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को यदि केंद्र से उसका वाजिब हक मिल सकता है तो वह सभी प्रोटोकॉल और परंपराओं को पीछे छोड़ने को तैयार हैं। यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही पक्ष और विपक्ष प्रधानमंत्री से मुलाकात करता है, लेकिन हिमाचल के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जयराम ठाकुर आगे बढ़कर नेतृत्व करें और केंद्र से हिमाचल के लिए 10 हजार करोड़ रुपये दिलवा दें, तो वह उनके पीछे चलने को पूरी तरह तैयार हैं।
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजस्व घाटा अनुदान की बहाली अत्यंत आवश्यक है। इसी मुद्दे को लेकर 8 फरवरी को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक से पहले वह भाजपा के सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे और विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर प्रदेश का पक्ष केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर से भी भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि हिमाचल के हितों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना समय की मांग है। यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकारों की है। उन्होंने यह भी दोहराया कि कांग्रेस सरकार के रहते प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) बंद नहीं होगी।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि जो नेता प्रदेश हित की बात करते हैं, उन्हें केंद्र में हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग के समक्ष वह चार बार हिमाचल की आर्थिक स्थिति रख चुके हैं।बरठीं में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए पुलिस चौकी खोलने और सीबीएसई स्कूल शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika February 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों की ओर न जाएं लोग, एसडीएम चुराह की सख्त अपील
Next Article 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे: मुख्यमंत्री सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?