By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HPTDC के होटलों को निजीकरण से पहले पुनर्विचार करे सरकार:..आर. एस बाली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HPTDC के होटलों को निजीकरण से पहले पुनर्विचार करे सरकार:..आर. एस बाली
himachalNews

HPTDC के होटलों को निजीकरण से पहले पुनर्विचार करे सरकार:..आर. एस बाली

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/11 at 4:55 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने निगम के 14 होटलों को निजी ऑपरेशन और मैनेजमेंट (O&M) के लिए सौंपने के सरकार के फैसले पर तीव्र आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है,साथ ही सुझाव दिया है कि HPTDC को आवश्यक वित्तीय सहायता और समय दिया जाए ताकि वह इन होटलों का जीर्णोद्धार कर स्वयं संचालन जारी रख सके।

बाली ने कहा कि इन 14 होटलों को निजी हाथों में देने का कोई प्रस्ताव HPTDC की ओर से नहीं भेजा गया था, और यह निर्णय कैबिनेट के विवेक पर आधारित है।उन्होंने आशंका जताई कि कैबिनेट को इन संपत्तियों की पूरी जानकारी नहीं दी गई.उन्होंने तर्क दिया कि अगर एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से मिलने वाली निधि निगम को प्रदान की जाए तो HPTDC वर्षों तक हर साल 200 करोड़ रुपये तक का राजस्व अर्जित कर सकता है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में HPTDC का राजस्व 78 करोड़ से बढ़कर 109 करोड़ रुपये हो गया है और यह उपलब्धि बिना किसी सरकारी ग्रांट के हासिल की गई है। निगम ने अपनी विरासत में मिली 40 करोड़ रुपये की देनदारी भी चुका दी है।

आर. एस बाली ने जोर देते हुए कहा कि निगम को इन होटलों के संचालन का पूरा अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह अपने दम पर उन्हें पुनर्जीवित कर सके। उन्होंने कहा, “HPTDC सरकार के आदेश का पालन करने को बाध्य है, लेकिन मेरी अपील है कि इस फैसले को लागू करने से पहले एक निष्पक्ष समीक्षा जरूर की जाए।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार के प्रति कोई टकराव नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार निगम के साथ और अधिक सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी। सोशल मीडिया और जनमानस में इस फैसले को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच बाली की यह मांग सरकार के लिए एक सशक्त संकेत मानी जा रही है।

TAGGED: Shimla HPTDC
Chandrika July 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम ने एम्स बिलासपुर में बस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात.. दिए बेहतर इलाज के निर्देश
Next Article थुनाग में राहत लेकर पहुंचा ट्रस्ट, जयराम बोले फिर संवारेंगे सिराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?