By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: थुनाग में राहत लेकर पहुंचा ट्रस्ट, जयराम बोले फिर संवारेंगे सिराज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > थुनाग में राहत लेकर पहुंचा ट्रस्ट, जयराम बोले फिर संवारेंगे सिराज
himachalpolitical

थुनाग में राहत लेकर पहुंचा ट्रस्ट, जयराम बोले फिर संवारेंगे सिराज

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2025/07/12 at 5:41 PM
Share

हमीरपुर | मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में हाल ही में आई तेज बारिश और बादल फटने की त्रासदी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। खेत खलिहान मलबे में समा गए, घर ढह गए और लोग खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हो गए। इस कठिन समय में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट एक बार फिर पीड़ितों के लिए सहारा बनकर सामने आया।

पिछले ढाई दशक से सामाजिक कार्यों में सक्रिय ट्रस्ट के संस्थापक और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, अध्यक्ष अभिषेक राणा, हमीरपुर जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, विक्रम राणा और पूरी टीम राहत सामग्री लेकर थुनाग पहुंची।

यहां ट्रस्ट की ओर से 250 तिरपाल और 120 किचन किट जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गईं। उजड़े घरों में इन किट्स ने उम्मीद की एक नई किरण जगा दी। राहत पाकर कई बुजुर्ग और महिलाएं भावुक हो उठीं। इस दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी साधना ठाकुर से भी मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिराज क्षेत्र को वर्षों की मेहनत से संवारा गया था, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने गहरी चोट दी है। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र को पहले से बेहतर बनाकर फिर से खड़ा करेंगे।

राजेंद्र राणा ने कहा कि ट्रस्ट इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आम जनता और सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि इस संकट में मानवता की भूमिका निभाएं और आगे आकर मदद करें। ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है, और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। ट्रस्ट के सदस्य जब थुनाग से लौटे, तो उनके साथ एक संकल्प भी था — उजड़े गांवों में उम्मीद और राहत की रोशनी फिर से लौटानी है।

 

Karuna July 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HPTDC के होटलों को निजीकरण से पहले पुनर्विचार करे सरकार:..आर. एस बाली
Next Article केन्द्र ने प्रदेश की सड़कों के लिए 3667 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना को दी स्वीकृतिः विक्रमादित्य सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?