अरविंदर सिंह,हमीरपुर: वन रैंक वन पेंशन में बहुत सारी वेतन विसंगतियां हैं, जिनको आज तक ठीक नहीं किया गया हैं। यह बात हमीरपुर कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक विभाग के सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा में कही। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सोमवार को नेतृत्व और कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में एडीसी हमीरपुर से मिले और उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे और सीएसडी में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं की विसंगतियों के बारे में माननीय प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
अफसरों को मिलने वाले वेतनमान को 2.81 से गुणा करके दिया जा रहा हैं, जबकि सैनिकों को जेसीओ को 2.57 के गुणांक से यह दिया जा रहा हैं जो कि एक बहुत बड़ा भेदभाव हैं। इसके अलावा मिलिट्री सर्विस पे में भी भारी अंतर ऑफिसर और अन्य सैनिकों के बीच में है जिसको तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
इस मौके पर डॉ.पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि आर्मी जैसी सेवाओं में भी अगर केंद्र सरकार इस तरह का भेदभाव करेगी तो उस के क्या मायने रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिलिट्री सर्विस पे जो कि एक रिस्क अलाउंस की तरह हैं उसमें इतना भारी अंतर तर्कसंगत नहीं हैं। ऑफिसर्स को 15500 रुपए और वहीं सैनिकों को 5200 दिया जा रहा हैं। इसके अलावा कैंटीन में मिल रही सुविधाएं ऑफिसर और जेसीओ और अन्य सैनिकों के सुविधाओं के बीच में भारी-भरकम अंतर है ,जोकि बिल्कुल भी न्याय उचित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आर्मी का टोटल 3 फ़ीसदी ही ऑफिसर हैं। बाकी 97 फ़ीसदी हमारे सैनिक हैं इसलिए इनके साथ न्याय होना चाहिए और उनको भी अच्छे स्तर की सुविधाएं मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा आप ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ खड़ी है और इन के हित के लिए किसी भी तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
