Shimla, Sanju-भट्टाकुफर में मकान गिरने की घटना के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने NHAI अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए रोड कटिंग और मिट्टी की गलत डंपिंग के कारण लोगों को हो रही समस्याओं को सामने रखा। इनमें जल स्रोतों का सूखना और जमीन खिसकने जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
NHAI के साथ बनी समन्वय कमेटी
मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें राज्य सरकार और NHAI के अधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी समन्वय के जरिए स्थानीय लोगों की परेशानियों का समाधान करेगी।स्लोप प्रोटेक्शन की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञ टीम मौके पर आकर तकनीकी मूल्यांकन करेगी। NHAI ने इस पर सहमति दे दी है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि NHAI देश की अहम संस्था है और सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा। प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार जमीनी स्तर पर समस्याओं को खत्म करने और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
