Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते आई आपदा ने भारी तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग लापता हैं। सबसे अधिक नुकसान मंडी, कुल्लू और धर्मपुर क्षेत्रों में हुआ है, जहां बादल फटने की घटनाओं से कई घर प्रभावित हुए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद हालात का जायजा लेने के लिए धर्मपुर और मंडी के दौरे पर हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
नरेश चौहान ने बताया कि राज्य सरकार पहले से आपदा प्रबंधन के लिए तैयार थी। बादल फटने की घटनाओं के तुरंत बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। वहीं, जो लोग फंसे हुए हैं, उनका रेस्क्यू लगातार किया जा रहा है।उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
