By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भुंतर हवाई अड्डा में सरकार जल्द बनाए एयरक्राफ्ट हैंगर.. NCC ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने किया निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भुंतर हवाई अड्डा में सरकार जल्द बनाए एयरक्राफ्ट हैंगर.. NCC ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने किया निरीक्षण
himachalNews

भुंतर हवाई अड्डा में सरकार जल्द बनाए एयरक्राफ्ट हैंगर.. NCC ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने किया निरीक्षण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/17 at 9:44 AM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू के प्रसिद्ध हवाई अड्डा में जहां एनसीसी के छात्रों को एयरक्राफ्ट की सुविधा के लिए एक हैंगर और साथ ही टैक्सी लिंक का निर्माण किया जा रहा है। वही यहां पर एक और हैंगर और टैक्सी लिंक का निर्माण प्रदेश सरकार के द्वारा भी किया जाना है। ऐसे में यहां पर अगर दूसरे हैंगर और टैक्सी लिंक का भी निर्माण किया जाए ,तो हिमाचल प्रदेश के एनसीसी के छात्रों को एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना होगा। इसी मुद्दे को लेकर एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित दत्ता कुल्लू पहुंचे और हवाई अड्डा में चल रहे टेक्सी लिंक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित दत्ता ने मोहल में एक निजी स्कूल के छात्रों के साथ भी चर्चा की और एनसीसी के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी छात्रों को अवगत करवाया। वही ग्रुप कमांडर ने ढालपुर में डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित दत्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला में एनसीसी की विंग कार्य कर रही है और कुल्लू में 1 एयर स्क्वाड्रन भी है। 4 साल पहले ही यहां पर दो एयरक्राफ्ट की सुविधा छात्रों को उपलब्ध करवाई जानी थी। लेकिन भुंतर हवाई अड्डा में हैंगर व टैक्सी लिंक का निर्माण ना होने के चलते इस में दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में अब एक हैंगर और टैक्सी लिंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि दूसरे का निर्माण कार्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाना है। ऐसे में अगर प्रदेश सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से इसके लिए बजट का प्रावधान करे तो एनसीसी के छात्रों को एयरक्राफ्ट का प्रशिक्षण लेने के लिए पंजाब के पटियाला का रुख नहीं करना होगा।

रोहित दत्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भुंतर हवाई अड्डा एक ऐसी जगह है ,जहां पर एयरक्राफ्ट उड़ाने में काफी सुविधा है। अब इस बारे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई है और उम्मीद है कि जल्द ही इस कार्य के लिए सरकार के द्वारा बजट जारी किया जाएगा। ताकि भुंतर हवाई अड्डा में दूसरे हैंगर और टैक्सी लिंक का भी निर्माण किया जा सके।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस बारे प्रदेश सरकार के साथ भी चर्चा की जाएगी और 1 सप्ताह में ही बजट जारी कर दिया जाएगा। ताकि यहां पर दूसरे ट्रैक से लिंक का निर्माण कार्य किया जा सके और बच्चों को यहीं पर एयरक्राफ्ट बढ़ाने की सुविधा मिल सके।

TAGGED: Kullu Bhuntar Airport
Chandrika March 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सांगला में केसर की खेती कर किसान कमा सकते हैं मुनाफ़ा, खेती के लिए बेहद उपयुक्त हैं क्षेत्र
Next Article बजट पेश होने से पहले काली पट्टी लगाकर विधानसभा पहुंचे विपक्ष के विधायक,बोले बजट से नहीं कोई उम्मीद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?