By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मणिमहेश यात्रा में सरकार की नाकामी उजागर : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मणिमहेश यात्रा में सरकार की नाकामी उजागर : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

मणिमहेश यात्रा में सरकार की नाकामी उजागर : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/31 at 7:47 PM
Share

Shimla, 31 August-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन में सरकार पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालु कई दिनों तक फंसे रहे लेकिन सरकार और प्रशासन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठा सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा की घड़ी में प्रदेशवासियों को छोड़कर चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और बाद में केवल औपचारिकता निभाकर लौट आए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक स्थिति छुपा रही है जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई श्रद्धालुओं की जान गई है और लोग अपनी जान बचाने के लिए दिनों तक पैदल यात्रा कर सुरक्षित लौटे।नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा से श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली गई और राहत कार्यों में लापरवाही बरती गई। जिम्मेदार मंत्री भी प्रभावितों से संवाद की जगह बहसबाजी करते रहे, जो अत्यंत शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में चंबा और भरमौर के स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को परिवार की तरह संभाला और “अतिथि देवो भव” की परंपरा को चरितार्थ किया। इसके लिए उन्होंने हिमाचलवासियों का आभार व्यक्त किया।

फागू में सुनी ‘मन की बात’, स्वदेशी अभियान से जुड़ने का आह्वान

जयराम ठाकुर ने शिमला जिला के फागू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आह्वान किया है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और त्रासदी का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग पहले भी आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता करते आए हैं और आगे भी इसी भावना से सहयोग करेंगे।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी विधायक ने बल्ह में हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा में शामिल करने की उठाई मांग
Next Article सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति जागरूक करेगा केंद्रीय विवि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?