By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सरकार की नई पहल,पंचायत स्तर पर खोले जा रहे जिम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सरकार की नई पहल,पंचायत स्तर पर खोले जा रहे जिम
himachalpoliticalpolitical

युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सरकार की नई पहल,पंचायत स्तर पर खोले जा रहे जिम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/21 at 6:43 AM
Share

जसवां परागुपर : प्रदेश में बढ़ता नशे का कारोबार सरकार के लिए चिंता का विषय बन चुका है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने ओर उन्हें नशे के दलदल में धंसने से बचाने के लिए सरकार युवाओं को व्यायाम और खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। अपनी इसी पहल के तहत प्रदेश सरकार विधानसभा क्षेत्रों की पंचायतों में युवाओं की मांग पर जिम खोल रही है। इसी कड़ी में जसवां परागुपर विधानसभा क्षेत्र के बस्सी गांव में युवाओं के व्यायामशाला का निर्माण किया गया जिसका बुधवार को उद्घाटन उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यायाम व खेल गतिविधियों के विस्तार पर विशेष बल सरकार की ओर से दिया जा रहा है , ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनके भविष्य को संवारा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार से हमारी युवा शक्ति भी इसके दलदल में फंसती जा रही है, जो समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के साथ समाज के योगदान की भी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखने के लिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है ओर इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में युवाओं की मांग अनुसार व्यायामशालायें (जिम) भी खोली जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को फिट रखने एवं उन्हें खेलों में अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पंचायतों में जिम ओर खेल मैदान बनाए जा रहे हैं ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए खेल नीति ओर युवा नीति का संशोधित प्रारूप तैयार किया गया है। इस अवसर उन्होंने जनसंवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना ओर अधिकतर का मौके पर ही निपटारा भी किया। साथ ही पंचायत की सभी मांगो को चरणबद्व पूरा करने का भरोसा भी दिया।

TAGGED: Government, gyms, Himachal pardesh
admin July 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुलह विकास की दृष्टि बना राज्य का मॉडल विस क्षेत्र: परमार
Next Article 21 ओर 22 जुलाई को पांवटा विधानसभा क्षेत्र प्रवास पर रहेंगे ऊर्जा मंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?