शिमला/चन्द्रिका: नीट-2022 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आदित्य राज शर्मा ने राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने आदित्य राज को सम्मानित किया और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।
राज्यपाल ने आदित्य के माता पिता और उनके शिक्षकों को भी इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा और योगदान से उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है। एस्पायर अकादमी के प्रबंधक और आदित्य राज की माता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
