बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दो दिवसीय बिलासपुर दौरे के दौरान किरतपुर मनाली फोरलेन का निरीक्षण किया। उन्होंने ने पूरे प्रशासनिक अमला के साथ बिलासपुर से लेकर गड़ामोडा टनल नंबर 1 तक पूरा निरीक्षण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि एनएचआई ने तय समय पर यह कार्य पूरा किया है, वह बधाई के पात्र हैं। वही, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इसके साथ-साथ एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने जा रहा है। इससे ना केवल बिलासपुर को एक पहचान मिलेगी बल्कि यहां पर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि एनएचआई ने यह कार्य समय पर पूरा कर दिया। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन में जितना बजट जारी हुआ था उसी बजट में यह कार्य पूरा किया गया है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इससे ना केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी हिमाचल ही नहीं बल्कि बिलासपुर जिला भी विकसित होगा।
