सोलन : योगेश शर्मा -एनपीए बंद करने के विरोध में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक को अब 45 मिनट तक करने का निर्णय लिया गया है । बुधवार को भी डॉक्टरों की स्ट्राइक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जारी रही, लेकिन अब इंडस्ट्री मिनिस्टर से हुई बैठक के बाद डॉक्टरों ने यह निर्णय लिया है कि इसे डेढ़ घंटे से घटाकर 45 मिनट तक क्षेत्रीय अस्पताल में किया जाएगा।
जिला चिकित्सक संघ सोलन के अध्यक्ष डॉक्टर कमल ने कहा कि एनपीए बंद करने का विरोध लगातार जारी है और इसको लेकर अब सरकार ने भी बैठक करने की पहल की है । 3 जून तक डॉक्टर 45 मिनट की पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे, ताकि मरीजों को भी अस्पताल में कोई असुविधा ना हो । उसके बाद अगला निर्णय बैठक के बाद डॉक्टरों द्वारा लिया जाएगा।
