By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल
himachalNews

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/04/30 at 4:44 PM
Share
Summer express/पालमपुर-: कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनुसंधान आधारित नवाचार की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने युवा वैज्ञानिकों से नई उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा अनुसंधान किया जाना चाहिए, जो सीधे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हो।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह को लोकभवन से वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है।उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के जीवन का वह चरण है, जहां वे अपनी शिक्षा को व्यवहारिक रूप में लागू करने के लिए नए सफर की शुरुआत करते हैं। यह समय आत्ममंथन का भी होता है, जब उन्हें समाज, राज्य और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के व्यापक हित में करें।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों से संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य की लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। करीब 62 प्रतिशत कार्यबल को कृषि क्षेत्र रोजगार प्रदान करता है, जबकि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 9.4 प्रतिशत योगदान इसी क्षेत्र से आता है।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की अनुसंधान उत्कृष्टता, नवाचार क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब अनुसंधान के परिणाम खेतों तक पहुंचेंगे, तभी उसका वास्तविक प्रभाव दिखाई देगा और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।अंत में उन्होंने युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नवीन सोच, तकनीकी दक्षता और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि कृषि क्षेत्र में स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सके और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके।
TAGGED: Palampur convocation of Agricultural University
Chandrika April 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्ह क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग
Next Article छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?