मंडी-:स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के नेतृत्व ने आज सरकाघाट में दिवंगत छात्रा सिया गुलेरिया के परिवार से मुलाकात की और संगठन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।इस दौरान राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राज्य सचिव सन्नी सेक्टा, मंडी जिला अध्यक्ष ऋतविक ठाकुर, जिला सचिव दीपक कुमार, एचपीयू छात्रा उपसमिति संयोजक नेहा कुमारी और कशिश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के साथ चर्चा करते हुए सिया की स्मृति में उनके घर जाने वाले मार्ग पर स्मारक स्थापित करने तथा सरकाघाट कॉलेज के पुस्तकालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग उठाने का निर्णय लिया।
सरकार से प्रमुख मांगें:
सिया के परिवार को शीघ्र 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए
आरोपी के खिलाफ कड़ी और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रकोप पर सख्त नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
SFI ने स्पष्ट किया है कि सिया को न्याय दिलाने की यह लड़ाई अंतिम परिणाम तक जारी रहेगी।
TAGGED:
Mandi SFI financial assistance
Chandrika
