ज्वालामुखी,कपिल-: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मां ज्वाला के चरणों में शीश नवाकर हिमाचल प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मां ज्वाला जी के पावन धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां ज्वाला से देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए भी प्रार्थना की।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके निरंतर सशक्त नेतृत्व की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि मां ज्वाला जी की दिव्य कृपा हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश पर सदैव बनी रहे और देश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

