By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन
himachalNews

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/11 at 6:23 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-: एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित एक माह की आवासीय कार्यशाला बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बालिकाओं ने एक माह के दौरान सीखी विभिन्न गतिविधियों, कौशल और प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बालिकाओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के साथ योग, सेल्फ डिफेंस, इंग्लिश स्पीकिंग, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एस.एस. राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में एस.एस. राव ने बालिकाओं को एक माह के सफल प्रशिक्षण की बधाई देते हुए कहा कि अभियान की असली सफलता तभी है, जब यहां सीखी गई बातें बालिकाओं के जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने बालिकाओं से अपने ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को परिवार तथा समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्षम गुड़िया बोर्ड, हिमाचल प्रदेश सरकार की वाइस चेयरपर्सन अरुणा महाजन तथा संगिनी संघ एवं बाल भवन की प्रेसिडेंट नर्मदा राव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, प्रशिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।अरुणा महाजन ने दूरस्थ क्षेत्र में बालिकाओं के लिए इस तरह का आयोजन करने पर एनटीपीसी की सराहना की। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक माह के प्रशिक्षण से बेटियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सीखने की इच्छा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

TAGGED: Bilaspur Girl Child Empowerment Campaign
Chandrika August 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों से मजबूत होगी हिमाचल की अग्निशमन व्यवस्था
Next Article संसारपुर टैरेस बस डिपो और बंद बस रूटों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

Ago

इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी

Ago

तीसा की 53 पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाएं, विकास योजनाओं और ड्रग फ्री हिमाचल पर होगी चर्चा

Ago

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में हमीरपुर में वृद्धजन दिवस का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?