By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा स्थापना दिवस पर शिमला में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा स्थापना दिवस पर शिमला में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
himachalpolitical

भाजपा स्थापना दिवस पर शिमला में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/06 at 5:26 PM
Share
शिमला,6 अप्रैल -भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर उत्साह और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. जनक राज और हंस राज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह संयोजक रामा ठाकुर, सुदीप महाजन, कोषाध्यक्ष कमल सूद, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, इंदर ठाकुर, केशव चौहान, योग राज, शांता गौतम और नवीन सेन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ. जनक राज और हंस राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसे वर्तमान नेतृत्व में नई दिशा और गति मिली है।नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है, जिससे देश वैश्विक स्तर पर भी सशक्त हुआ है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण और संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया।
TAGGED: Shimla BJP Foundation Day
Chandrika April 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
Next Article नूरपुर में आवारा पशुओं का आतंक, प्रशासन के लिए बढ़ी चुनौती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?