By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऐतिहासिक गेयटी सभागार में पुस्तक लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऐतिहासिक गेयटी सभागार में पुस्तक लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन
himachalNews

ऐतिहासिक गेयटी सभागार में पुस्तक लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/15 at 9:12 PM
Share

शिमला,15 दिसंबर (TSN)-आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी सभागार में हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा पुस्तक लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया.जिसमें वरिष्ठ लेखिका डॉ.विजय लक्ष्मी नेगी के पहले कविता संग्रह “गांव पूछता है” का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ.पंकज ललित, हिमालय मंच के अध्यक्ष एस आर हरनोट, विशिष्ट अतिथि डॉ हेमराज कौशिक,वरिष्ठ आलोचक और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ.विद्या सागर शर्मा और आभी प्रकाशन के निदेशक जगदीश हरनोट के कर कमलों द्वारा लगभग 70 लेखकों और साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में किया गया।यह जानकारी आज एक प्रैस विज्ञप्ति में हिमालय मंच के अध्यक्ष और लेखक एस आर हरनोट द्वारा मीडिया को दी गई।

विजय लक्ष्मी नेगी की कविताए सहज

मुख्य अतिथि डॉ पंकज ललित ने विजय लक्ष्मी नेगी की कविताओं को बहुत सहज और गहरी कविताएं बताया जो दिल में उतरती है।लेखक का सहज और सरल होना महत्वपूर्ण है जिस पर गांव पूछता है संग्रह खरा उतरता है। ललित जी ने हिमालय मंच के इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की।उन्होंने आगे कहा कि विभाग ने 30 साहित्यिक संस्थाओं को तीन वर्ष पूर्व गेयटी थियेटर सभागार में निःशुल्क कार्यक्रम करने की दृष्टि से पंजीकृत किया था परंतु इस कसौटी पर केवल दो तीन संस्थाएं खाती उतरी है जिसमें हिमालय मंच द्वारा अब तक तीस से अधिक बहुत बेहतर आयोजन किए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि संस्थाएं खुले मन से इस सुविधा का प्रयोग करें।

हरनोट ने जानकारी दी कि इस संग्रह पर युवा लेखिका और फिल्म निर्माता डॉ देव कन्या ठाकुर और चंबा से पधारे युवा समीक्षक प्रशांत रमण रवि ने विस्तार से अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। विजय लक्ष्मी नेगी ने मंच और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया और प्रकाशित संग्रह में से कई कविताओं का पाठ भी किया। डॉक्टर हेमराज कौशिक और डॉक्टर विद्यासागर शर्मा ने भी विस्तार से अपनी अपनी बात कही। मंच का संचालन अपनी सारगर्भित साहित्यक टिप्पणियों के साथ युवा आलोचक और कवि डॉ सत्यनारायण स्नेही ने किया।हिमालय मंच और विजय लक्ष्मी नेगी ने अतिथियों और वक्ताओं का हिमाचली शॉल,मफलर,टोपी और किन्नौर परंपरा के विशेष वस्त्र खतक पहनाकर सम्मान और स्वागत किया।

TAGGED: Shimla gaiety theater
Chandrika December 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पैराग्लाइडिंग को लेकर पर्यटन विभाग सख्त.. बोले सबसे पहले पायलेट का लाइसेंस करे चेक
Next Article विकास में बाधा डालने की साजिश रच रही भाजपा-अनिल गोयल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?