योगेश शर्मा , सोलन – हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत सुबाथू व सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में 8 अगस्त को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की । कृतिका कुलहरी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की भांति किया जा रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान ‘हिमाचल-तब से अब तक’ के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता और उर्जा विभाग शामिल रहेंगे।
