सुभाष ठाकुर, बिलासपुर – बिलासपुर में गोविंद सागर झील पर दूसरा सबसे बड़ा ऐतिहासिक पुल बन कर तैयार हो गया है । इससे प्रदेश और जिला बिलासपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों को बड़ा लाभ होगा और लोगों का जीवन सुगम होगा ।निरक्षण केे दौरान त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि यह पुल सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
इस पुल के निर्माण के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया उन्होंने कहा जल्द ही इस पुल का लोकार्पण कर दिया जाएगा।



