By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: परदादा रह चुके हैं कांग्रेस से विधायक…BJP ने बनाया उसे अपना मंडी लोकसभा प्रत्याशी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > परदादा रह चुके हैं कांग्रेस से विधायक…BJP ने बनाया उसे अपना मंडी लोकसभा प्रत्याशी
himachalpolitical

परदादा रह चुके हैं कांग्रेस से विधायक…BJP ने बनाया उसे अपना मंडी लोकसभा प्रत्याशी

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2024/03/25 at 1:39 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)- लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। 2021 में हुए उपचुनाव में मंडी लोकसभा सीट से कंगना रणौत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन उस समय भाजपा ने कारगिल हीरो कुशाल ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर काफी समय पहले से कंगना रणौत की इस बार चुनावी मैदान में होने की हर मंच से आवाज उठ रही थी। यहां तक कि कंगना के चुनाव लड़ने के चर्चाओं के बाजार में प्रदेश भाजपा के बड़े नेता भी बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव लड़ने की ओर कहीं ना कहीं इशारा करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अब भाजपा हाई कमान ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची में इन चर्चाओं को विराम देते हुए कंगना राणौत को आखिरकार मंडी संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बीते साल ही स्पष्ट कर दिया था चुनाव के बारे मेंः

बीते साल नवंबर माह में कंगना रनौत ने गुजरात के द्वारका में मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कर था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव लडेंगी।जिसके बाद कंगना के चुनाव लड़ने की खबरों का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद बीते साल ही 12 दिसंबर को कंगना रणौत ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इसके दो दिन पहले ही कंगना ने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने और तेजी पकड़ ली थी।

पिता ने भी कही थी चुनाव लड़ने की बातः

बीते साल दिसंबर माह में कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने मीडिया को बयान देकर यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बेटी चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि कंगना के हिमाचल के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी।

जन्मदिन पर मां बगलामुखी दरबार पहुंची थी कंगनाः

2 दिन पूर्व शनिवार को 37वें जन्मदिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत कांगड़ा जिला के मां बगलामुखी के दरबार पहुंची थी। यहां पर मीडिया द्वारा मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कंगना से पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना ने कहा था कि जो माता की कृपा होगी, वही उनके भाग्य में होगा।

मंडी जिला के भांबला की रहने वाली है कंगनाः

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के भांबला की रहने वाली हैं और उन्होंने एक घर मनाली में भी बनाया है। इनका जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा के बाद कंगना ने दिल्ली से शिक्षा ग्रहण की है। 2006 में कंगना ने पहली फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इनके पिता अमरदीप राणौत का अपना व्यवसाय है, वहीं माता आशा रणौत अध्यापिका हैं। कंगना की बड़ी बहन का नाम रंगोली चंदेल है।

सनातन धर्म के प्रचार की पोस्टों से काफी सुर्खियां बटोरी है कंगना नेः

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत यूं तो अपने बेवाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। इसके अलावा सनातन धर्म की पोस्ट को लेकर भी कंगना राणौत काफी सुर्खियां में रहती हैं। सोशल मीडिया पर खुले तौर पर अपनी पोस्टों के जरिए कंगना सनातन धर्म का प्रचार करती रहती हैं। सनातन धर्म के प्रचार की इन पोस्टों से कंगना ने काफी सुर्खियां बटोरी है। कंगना स्वयं भी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की है और आए दिन किसी न किसी मंदिर व धार्मिक स्थल से अपनी पोस्ट शेयर करती रहती है। 22 जनवरी रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के दिन कंगना ने अयोध्या में जय श्री राम के खूब नारे लगाए थे।

परदादा ने कांग्रेस पार्टी से जीता था चुनावः

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणौत को मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कंगना की राजनीतिक पारी की नई शुरुआत होगी। कंगना के पिता और दादा राजनीति में किसी भी रूप में सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनके परदादा विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वहीं अब तीन पीढियों बाद में उनके परिवार में कोई राजनीतिक में कूदा है। कंगना के परदादा स्व. सरजू सिंह रणौत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे तो वहीं कंगना भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करने जा रही है।इसके साथ ही भाजपा ने पहली बार मंडी संसदीय सीट ही नहीं प्रदेश की राजनीति में भी किसी महिला प्रत्याशी को चुनावी लोकसभा के चुनावी रण में उतारा है।

TAGGED: Mandi BJP loksabha candidate
Chandrika March 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष बोले… BJP हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर जीतेगी भारी मतों से
Next Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली…प्रदेशवासियों को दी बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?