बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -कबड्डी खिलाड़ियों के अभिभावक ने अपने बच्चों की समस्या को लेकर एसडीम के माध्यम से जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा ।बच्चों के अभिभावकों का कहना है खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत उनके बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है । उनका कहना है कि कबड्डी और बैडमिंटन के मेट को इंडोर स्टेडियम से ना हटाया जाए ।
अभिभावकों का कहना है कि कबड्डी में हिमाचल प्रदेश पहले नंबर पर है ।इसके अलावा खेलो इंडिया के तहत हॉस्टल में जो सुविधाएं है, उन्हें प्रभावित ना किया जाए ।उनका कहना है कि स्टेटस हॉस्टल बिलासपुर में सुविधाएं यथावत बरकरार रहनी चाहिए । उन्होंने कहा कि उनके बच्चे हॉस्टल में ही रहेंगे और खेलो इंडिया के लिए अलग से व्यवस्था की जाए ताकि उनका बच्चों का भविष्य से खिलवाड़ ना हो ।
