सोलन/योगेश शर्मा- अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने कोविड को लेकर एहतियात बरतने के दिशा निर्देश दिए है। इसके तहत आज लघु सचिवालय में कोविड 19 के टीकाकरण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, कायाकल्प, सड़क सुरक्षा व अन्य पायलट परियोजनाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में वर्तमान में एक कोविड का मामला है। वहीं अब तक 1658594 कोविड खुराक दी जा चुकी है। जिले में अब तक 476200 कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें 31988 पॉजिटिव मामले थे व 31646 मामले स्वस्थ हो चुके है। जिला सोलन में 692 सामान्य बिस्तर, 125 कोविड के लिए बिस्तर व 125 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर है। जिले में 26 आईसीयू बिस्तर, 26 वेंटिलेटर और 64000 क्षमता के 04 पीएसए प्लांट है। जिला सोलन में नामित कोविड़ स्वास्थ्य केंद्र के तहत ई एस आई काठा में 14 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है व 06 आईसीयू है तथा नालागढ़ में 41 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर व 04 आईसीयू है।
