संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में H3N2 व कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया हैं। एक और जहां कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं जिला कांगड़ा में एक छोटी बच्ची में H3N2 के लक्षण पाए गए हैं। स्थिति को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने प्रदेश के सभी सीएमओ व बीएमओ के साथ बैठक कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि विभाग प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। सभी विभागाधिकारियों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा प्रदेश के लोगों से मास्क पहनने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं साथ ही मास्क पहनने को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी गई हैं।
स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने कहा कि प्रदेश में नए वैरिएंट और कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं। ICMR की नई गाइडलाइन्स के तहत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आज प्रदेश के सभी सीएमओ व बीएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर हर स्थिति से निपटने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। आज से प्रदेश में सेम्पलिंग बढ़ा दी जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा मामलों को ट्रेस किया जा सकेगा।
