संजु चौधरी, शिमला: शिमला शहर की सड़कों की खस्ता हालत अब 10 करोड़ की राशि से सुधारी जाएगी। इन सड़कों की दशा और दिशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 10 करोड़ जारी किए गए हैं। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की तरफ से शहर की खस्ता हाल सड़कों को ठीक करने के लिए सरकार से पैसे की मांग की थी जिस पर सीएम ने 10 करोड़ जारी कर दिया हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश,बर्फबारी और बरसात के कारण सड़कों की हालत खराब हो जाती है और शिमला शहर की सड़कें भी काफी व्यस्त रहती हैं ऐसे में टायरिंग करने के लिए समय नहीं मिलता हैं, लेकिन विधायक ने समय पर पैसे की मांग की है जिससे शहर की सड़कों की टायरिंग हो पाएगी।
नगर निगम शिमला पर भी होगा कांग्रेस का कब्ज़ा
नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए हमेशा ही तैयार रहती हैं। नगर निगम में इस बार फिर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा।
