अरविंदर सिंह,हमीरपुर: विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत सासन में वार्डवार जनसभाएं आयोजित की। इस मौके पर स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने ग्राम पंचायत के गांव घिरथेड़ी ब्राह्मणा, सासन, जटेहड़ी, झनियारी और दरबैली में जनसभाएं आयोजित कर समस्याएं सुनी व मौके पर ही समाधान किया।
इस मौके पर घिरथेड़ी ब्राह्मणा में संपर्क सड़क के लिए डेढ़ लाख, बैडमिंटन कोर्ट व अन्य घरों को भुस्खलन से बचाने हेतु रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए एक लाख देने की घोषणा की। इसके साथ ही सासन में शिव मंदिर के पास चेक डैम व डंगा लगवाने, पानी के टैंक की अपग्रेडेशन करवाने, सासन गांव की सड़क की मरम्मत करवाने, जटेहड़ी में तीन सोलर लाइटें लगवाने, पंतेहड़ी दरबैली रोड बनाने और दरबैली में चार लाइटें लगवाने की घोषणा की। इसके साथ ही दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी जिम्मेवारी ली।
इससे पहले पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि वार्डवार कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद हरेक गांव में जाकर हरेक व्यक्ति कि समस्या सुनना व उसका समाधान करना हैं लS। उन्होंने कहा कि जनसेवा का लक्ष्य लेकर व राजनीति में आएँ हैं और अपनी विधानसभा क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय पंचायत की प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान अरुण, वार्ड सदस्य विकास, स्थानीय निवासी विनीत कालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
