अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): एनआईटी हमीरपुर में न+शे की ओवरडोज के चलते हुए छात्र की मौत के बाद हमीरपुर पुलिस ने न+शे के खिलाफ मुहिम तेज़ कर दी है । पुलिस की ओर से न+शे के कारोबार में शामिल लोगों को पकड़कर उनको सलाखों की पीछे पहुंचाया जा रहा हैं। इसी के तहत नादौन के कोहला गांव में करीब डेढ़ किलो च+रस के साथ पकड़े गए दो आरो+पियों से पूछताछ के आधार पर कुल्लू के सैंज से एक अन्य आ+रोपी को पकड़ा गया हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि नादौन पुलिस ने दबिश देकर परिदत्त 43 वर्ष पुत्र अनंत राम गांव सरन सैंज को उसके घर में दबोचा है और पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एनआईटी के मामले में भी पुलिस की ओर से पांच विभिन्न केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस इस मामले में भी गंभीरता से काम कर रही हैं ।
बता दें कि परिदत्त ने ही नादौन से पकड़े दो आरोपियों बचन सिंह व अशोक कुमार को च+रस की यह खेप करीब 90,000 रुपए में बेची थी। बच्चन सिंह व अशोक कुमार जब सैंज से चरस की खेप कार में रखकर ला रहे थे तो 18 अक्टूबर तड़के थाना नादौन टीम ने एनएच अंब पर कोहला गांव के निकट लगाए गए नाके के दौरान पकड़े गए।
कार की डिक्की की पैकिंग के अंदर छुपा कर रखी डेढ़ किलो के करीब चरस
पुलिस ने कार की डिक्की की पैकिंग के अंदर छुपा कर रखी डेढ़ किलो चर+स बरामद की थी। गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में पकड़े गई चर+स का मूल्य बाजार में करीब दो लाख आंका गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि नादौन पुलिस की ओर से करीब डेढ़ किलो चर+स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पुलिस ने अब चर+स बेचने वाले को भी धर दबोचा हैं। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि एनआईटी हमीरपुर में भी न+शे के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में पांच केस विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं उन्होंने बताया कि पुलिस न+शे के खिलाफ मुहिम में गंभीरता से काम कर रही है और न+शा कारोबारी को पकड़ कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया जा रहा हैं।
