अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): खनन मा+फिया पर कड़ी नकेल कसने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक मुहीम छेड़ रखी है जिसके तहत पिछले 11 महीनों में अब तक 600 से ज्यादा अवैध ख+नन को लेकर पुलिस चालान करके मामले दर्ज कर चुकी हैं। अवैध ख+नन के मामले जिस रफ्तार से कम होने चाहिए उतने नहीं हो पा रहे हैं। व्यास नदी पर अवैध ख+नन के सबसे ज्यादा मामले पकड़े जाते हैं पुलिस ने अब अवैध ख+नन के इन मामलों को लेकर ड्रोन के जरिए कड़ी निगरानी रखने का काम भी शुरू कर दिया हैं ताकि ऐसे लोगों की ज्यादा से ज्यादा धर पकड़ की जा सके।
पुलिस लोकल स्तर पर भी कुछ ऐसे सोर्स तैयार कर रही है जिनकी मदद से अवैध खन+न करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। इन लोकल लोगों के पास अवैध खन+न करने वालों की ज्यादा जानकारी मौजूद रहती है और पुलिस अब अपने इसी नेटवर्क को और ज्यादा मजबूत करने में लगी हुई। बता दें कि हमीरपुर जिला में व्यास नदी के अलावा विभिन्न खड्डों में सरकार की ओर से लीज़ पर ख+नन की अनुमति दी गई थी बावजूद इसके लोगों की ओर से विभिन्न स्तर पर अवैध ख+नन किया जा रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार को हर वर्ष करोड़ों रुपए का चूना भी लग रहा हैं।
डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा ने बताया कि इस साल अब तक पुलिस ने अवैध ख+नन को लेकर 600 लोगों के चालान कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों पर और कड़ा शिकंजा रखने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है साथ ही पुलिस लोकल सोर्स भी डेवलप कर रही है ताकि ऐसे मामलों पर और ज्यादा शिकंजा कसा जा सके।
