By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
himachalNews

हमीरपुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/23 at 8:31 PM
Share
Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला न्यायालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया। न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और आम जनता को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वाड द्वारा परिसर की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर सुरक्षा मामला है और हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है। धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है।जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एस. ठाकुर ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर को खाली करवाया गया और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि वकीलों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर को खाली करवाने के साथ-साथ यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजी गई। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर के बाहर कर्मचारियों और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को नियंत्रित किया और परिसर की जांच-पड़ताल पूरी की। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बनाए हुए हैं।जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने वाले दिनों में परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जा सकते हैं। मामले में साइबर सेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।इस धमकी ने हमीरपुर में प्रशासन और वकील समाज में चिंता बढ़ा दी है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें।
TAGGED: Hamirpur District Court
Chandrika January 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डलहौज़ी में मौसम का बदला मिज़ाज, बर्फबारी से सर्दियों ने फिर दी दस्तक
Next Article बर्फीली ठंड में इंसानियत जिंदा, रत्नाड़ी के युवाओं ने बचाए बेजुबान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?