अरविंदर सिंह,हमीरपुर: वर्ष 2013 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा को हमीरपुर का नया उपायुक्त बनाया गया हैं। सोमवार को हेमराज बैरवा ने हमीरपुर के 32वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हेमराज बैरवा इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका बहुत ही सराहनीय योगदान रहा हैं।
इससे पूर्व हमीरपुर पहुंचने पर एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने हेमराज बैरवा का स्वागत किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमराज बैरवा ने हमीरपुर के उपायुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिला में सरकार की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन ओर इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
