अनिल कुमार,किन्नौर: कांग्रेस की ओर से चलाए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का मंगलवार को किन्नौर कांग्रेस ने रिकोंगपिओ से आगाज किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ से इस अभियान की शुरुवात की गई ।
उन्होंने कहा कि यह अभियान ज़िला के तीनों खंडो में करीब 15 दिन तक चलेगा। जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू कि हैं। प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्राव26 जनवरी से शुरू हुई है। किन्नौर में भी यह अभियान लांच किया गया लेकिन खराब मौसम के चलते किन्नौर में अभियान को लेकर छूट दी गई हैं ।
नेगी ने कहा कि जिला में यह अभियान मंगलवार से शुरू किया गया हैं। अभियान 29 मार्च को निचार खंड, 30 व 31 मार्च को पूह खंड में भी चलेगा। अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को शामिल कर घर घर जा कर 15 दिन तक अभियान को अंत किया जाएगा।
