राकेश, ऊना: अगर आप भी हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों कि शौकीन है तो आप ही यह उत्पाद ऊना में आयोजित हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में जाकर खरीद सकते हैं। यहां आपको एक ही छत के नीचे हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों की बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां शुक्रवार को हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ हैं। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर से कारीगरों के हाथों से तैयार किए गए गर्म कपड़े सस्ते दामों पर खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोगों की ओर से अपने हाथों से तैयार किए गर्म कपड़ों के उत्पादों को यहां बेचने के लिए सस्ते दामों पर रखा गया हैं। इस हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में किसी भी उत्पाद की खरीद पर 10 फीसदी की छूट भी प्रदान की जा रही ह
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बुनकरों की आर्थिकी को मजबूत करना और लोगों को सस्ते दामों पर बढ़िया किस्म के गर्म कपड़े उपलब्ध करवाना हैं। इस हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में कोटी, स्वेटर, जैकेट,सदरी, मफरल सहित बहुत सा सामान बेचने के लिए रखा गया हैं।
