बीबीएन :जगत सिंह – उप मंडल नालागढ़ के तहत राम शहर के छैछी के भालसी गांव में तेज बारिश होने से पूरा पहाड़ ही एक घर पर आ गिरा,गनीमत यह रही कि जैसे ही आवाज आई तो परिवार वालों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
बता दें कि पूरे घर को भारी नुकसान हुआ है और पूरे घर में मलबा ही मलबा जमा हो गया है और भारी मात्रा में मकान पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं । जिसके चलते पीड़ित परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है । पीड़ित परिवार की ओर से अब सरकार और प्रशासन से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई जा रही है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जैसे ही सुबह 4:00 बजे एकदम से आवाज आई और वह सभी अपने मकान से बाहर निकल गए । उन्होंने कहा कि अगर वह मकान के अंदर रहते तो जान का भी नुकसान हो सकता था । उन्होंने कहा कि उनके घर के पिल्लरों व उनके मकान को भारी नुकसान हुआ है, जिसको लेकर वह सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।
