नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ में बीती रात से हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर क्षेत्र में बड़ी तबाही मचाई है । तेज बारिश के कारण आधा दर्जन से ज्यादा रूट प्रभावित हो चुके हैं और आधा दर्जन रूटों पर जगह-जगह लैंडस्लाइडिंग हो चुकी है । जिसके चलते दर्जनों गाड़ियां जहां जाम में फंसी हुई है वहीं लोगों को आने-जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
आधा दर्जन मार्गों पर जगह-जगह पर हुई है स्लाइडिंग
बता दें कि नालागढ़ रामशहर मार्ग पर आधा दर्जन के करीब जगहों पर लैंडस्लाइडिंग हुई है और यह मार्ग पिछले 8 घंटे से बंद चल रहा है । इसी तरह रामशहर-ढोली मार्ग की बात की जाए तो उस मार्ग पर भी जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग हुई है और स्वारघाट मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया है । अगर शिमला मार्ग की बात की जाए तो उस मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद है और राम शहर से साईं -बद्दी मार्ग पर भी कई जगह लैंडस्लाइडिंग हुई है और यह मार्ग भी बंद हो चुका है । कुल मिलाकर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ की बात की जाए तो आधा दर्जन के करीब रूट ऐसे हैं जहां पर जगह-जगह लैंडस्लाइडिंग होने के कारण सड़कों पर आवाजाही पूर्ण तौर पर बंद हो है । हालांकि जाम में फंसे हुए लोगों की ओर से बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया जा रहे हैं लेकिन मौके पर अभी तक इक्का-दुक्का जगह पर ही जेसीबी मशीनें लगाकर खोलने की कोशिश की जा रही है लेकिन ज्यादातर इलाकों में जेसीबी मशीन तो मौके तक पहुंच भी नहीं पाई है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द बंद पड़े मार्गों को बहाल करने की मांग उठाई है ताकि आने जाने में किसी को भी किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके।
