राकेश,ऊना: जिला ऊना में नशे के खात्मे के लिए चलाए गए अपने अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। एक और बड़ी सफलता यहां थाना हरोली पुलिस को हाथ लगी हैं, जिसमें पुलिस ने गुरुवार और रात नशे की एक बड़ी खेप बरामद की हैं।हरोली पुलिस की ओर से गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बाथू में नाके के दौरान ट्रक नंबर P72D-3928 की चैंकिग के दौरान ट्रक के डाले से चार बोरियों में छुपाकर लाई जा रही 108 किलो भुक्की को बरामद किया हैं। मामले में ट्रक चालक सूरज प्रकाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई आरंभकर दी गई हैं।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं जिसको अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेगी और आरोपी से यह पता लगाया जाएगा कि भुक्की की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई है और इसे इलाके में किन व्यक्तियों को दिया जाना था। ज्ञात रहे कि हरोली क्षेत्र के तहत भुक्की के कारोबार में काफी लोग संलिप्त हैं जिस संबंध में उप-मंडल पुलिस अधिकारी हरोली ने बताया है कि पुलिस की ओर से नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में तफ्तीश के दौरान अन्य जिन व्यक्तियों की भी संलिप्तता पाई जाएगी उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
हरोली पुलिस की ओर से इस वर्ष अब तक नशेड़ियों व नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 10 अभियोग पंजीकृत करके 14 आरोपियों को हवालात की सैर करवा दी गई हैं। पुलिस की ओर से करीब 100 ग्राम चिट्टा व 111 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई हैं।
