Shimla, Sanju-भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के हालिया बयान से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से खुद उनकी पार्टी के मंत्री और विधायक नाराज़ हैं।
महाजन ने कहा कि पहले भी राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई थी और यदि फिर से मौका मिला, तो कई विधायक फिर ऐसा करने को तैयार हैं। उन्होंने सुक्खू को चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि “मुख्यमंत्री रहें या न रहें, पर उन्हें यह झटका हमेशा याद रहेगा।”
कांग्रेस में असंतोष के संकेत
हर्ष महाजन के इस बयान से यह संकेत मिलते हैं कि पार्टी के भीतर गहरे असंतोष की स्थिति है। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह और नेतृत्व को लेकर मतभेदों की अटकलें भी अब तेज हो गई हैं।
