Shimla, Sanju- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सीबीआई जांच के नाम पर राजनीति कर रही है और राज्यपाल के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने साफ किया कि कांग्रेस सरकार जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है और देती रहेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब मामला पहले ही सीबीआई को सौंपा जा चुका है, तो अब राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल की भी याद करनी चाहिए। मंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के लिए भुना रही है। साथ ही यह भी दोहराया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता और सहयोग की नीति पर चल रही है।
