राकेश,ऊना: ऊना के ट्यूडी गांव में रविवार को हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को बचाते हुए घर में घुस गई। इस दौरान स्कूटर सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिया जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में उसने द+म तोड दिया।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज की बस ऊना की तरफ आ रही थी,इसी दौरान स्कूटर सवार व्यक्ति बस की चपे+ट में आ गया और उसका बचाव करते हुए बस घर की दीवार में घुस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृत+क की पहचान बसाल निबासी पदम चंद के रूप में हुई हैं हालांकि बस में बैठे यात्री सुरक्षित हैं।
