बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में नया बस अड्डा बनने के कारण जहां लोगों को फायदा मिला है । वही नालागढ़ बाजार में स्थित व्यापारियों को पिछले डेढ़ माह से मंदी की मार झेलनी पड़ रही है । दूसरी ओर भीषण गर्मी के चलते लोग बाजारों में बहुत कम आ रहे है।
नालागढ़ शहर के व्यापारियों का कहना है कि एक तो नया बस अड्डा बनने के कारण लोगों का बाजार की ओर रुख कम हो चुका है ।वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी इन दिनों नालागढ़ में बहुत पड़ रही है और पारा भी 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है, जिसके चलते बाजारों से रोनक गायब हो चुकी है । व्यापारी वर्ग खासा परेशान है घर के खर्चे भी चलाने मुश्किल हो रहे हैं हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार नालागढ़ बाजार में इस तरह की मंदी छाई है और सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को नया बस अड्डा बनने के कारण हुआ है क्योंकि पुराने बस अड्डे में पहाड़ी हल्के रामशहर चंगर, बद्दी व अन्य स्थानों से बसों में आते थे तो पुराने बस अड्डे से होते हुए बाजारों की ओर रुख करते थे, लेकिन अब नया बस अड्डा बनने के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो चुकी है । जिसके चलते खामियाजा स्थानीय व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है।
