मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन की तरफ से मंडी के स्विमिंग पूल में नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रदेश भर से आए 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए मंडी में सिलेक्शन ट्रायल
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि ट्रायल का परिणाम तीन दिन बाद घोषित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित होगा और उसके बाद नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बार जूनियन वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप 2 से 5 जुलाई तक हैदराबाद में जबकि सीनियर वर्ग की 2 से 5 अगस्त तक उड़ीसा में आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी हिमाचल के 4 खिलाड़ी गुजरात में संपन्न हुई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इस बार भी चयनित खिलाड़ी अपना दमखम दिखकर जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने आए प्रतिभागियों ने अपने चयन को लेकर पूरे जी-जान के साथ परफार्म किया। फ्री स्टाईल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटर फ्लाई स्ट्रोक में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
