By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयपुर में हाटी की नाटी का धमाल, राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में किया कलाकारों ने प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > जयपुर में हाटी की नाटी का धमाल, राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में किया कलाकारों ने प्रदर्शन
festivalhimachal

जयपुर में हाटी की नाटी का धमाल, राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में किया कलाकारों ने प्रदर्शन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/19 at 11:55 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: इन दिनों सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के लोक कलाकार राजस्थान के जयपुर में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय लोक नृत्य के समारोह लोकरंग 2022 में 16 से 20 अक्टूबर तक जिला सिरमोर की हाटी जनजातीय क्षेत्र की रिहाल्टी गी व अन्य लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तरीय लोक नृत्य के इस उत्सव लोकरंग का आयोजन जवाहर कला केंद्र जयपुर द्वारा किया जा रहा है।

गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत आसरा संस्था के वरिष्ठ गुरु पद्म श्री विद्यानंद सरैक व जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार करवाए गए लोक नृत्यों के पारंपरिक अंदाज में हाटी क्षेत्र के लोक कलाकार रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य, स्वांगटी गी एवं ठोडा नृत्य आदि लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर पर्यटन नगरी जयपुर में विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों व दर्शकों से भरपूर तालियां बटोर रहे हैं। राजस्थान के विख्यात मंच उद्घोषक राजीव आचार्य ने इस लोक नृत्य समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक सांस्कृतिक संध्या में मंच संचालन के दौरान सिरमौर के हाटी क्षेत्र के परिधान लोईया व सूथण पहनकर ही मंच संचालन किया और दर्शकों को सिरमौर के हाटी जनजाति क्षेत्र में पहने जाने वाले परिधानों व लोकनृत्य के बारे में भी बताया।

आसरा के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद दर्शकों से सिरमौर के परिधानों व हाटी समुदाय से संबंधित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले दर्शकों को पुरस्कृत भी किया गया।सिरमौर जनपद के लोक नृत्यों की प्रस्तुति के अलावा इस लोक रंग महोत्सव में पंजाब का भांगड़ा व झूमर जम्मू का डोगरी कश्मीर का रूफ बिहार का सोहर नृत्य हरियाणा का घूमर व फाग उत्तराखंड का छपेली झारखंड का डमकच व पाईका गुजरात का डांडिया व सिद्धि धमाल मणिपुर का पूंग चोलम महाराष्ट्र का लावणी ओडिशा का गोटीपुआ मध्य प्रदेश का सेला करमा असम का बिहू तमिलनाडु का थप्पट्टम व कड़गम तथा राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्य लोक रंग महोत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।

राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में आसरा के लोक कलाकारों में लोक नर्तक गोपाल चमन सुनील चिरंजी अन्नू रीना अंजू एकता तथा लोक गायक रामलाल वर्मा व बिमला वादक कलाकारों में संदीप अनिल बलदेव व सरोज आदि कलाकार जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र की नृत्य विधाओं की प्रस्तुति देकर लोकरंग उत्सव में पूरे देश भर से आए पर्यटकों व कला प्रेमियों को हाटी क्षेत्र की संस्कृति से रूबरू करवा रहे हैं।

TAGGED: artists performed, Hati ki nati dance, Jaipur, National Folk Dance Festival
admin October 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,सूची से गायब है विधायक जगत नेगी का नाम
Next Article मनाली से चौथी बार गोविंद ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बंजार से सुरेंद्र शौरी लड़ेंगे चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?