By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनाली से चौथी बार गोविंद ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बंजार से सुरेंद्र शौरी लड़ेंगे चुनाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मनाली से चौथी बार गोविंद ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बंजार से सुरेंद्र शौरी लड़ेंगे चुनाव
electionhimachalpolitical

मनाली से चौथी बार गोविंद ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बंजार से सुरेंद्र शौरी लड़ेंगे चुनाव

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/19 at 12:07 PM
Share

मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर अब भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तो बंजार विधानसभा से वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी दूसरी बार विधानसभा चुनावों में उतरेंगे। इसके अलावा अन्य विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक किशोरी लाल सागर का टिकट काट दिया है और यहां से लोकेंद्र कुमार बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। लोकेंद्र कुमार माकपा के बैनर तले पहले जिला परिषद का चुनाव जीत चुके हैं और बीते साल ही उन्होंने माकपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं कुल्लू विधानसभा से किस उम्मीदवार को टिकट दिया जाए इस पर अभी भाजपा पर मंथन चल रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर शाम तक कुल्लू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी बीजेपी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे 21 नवंबर को अपने समर्थकों के साथ नामांकन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसके अलावा सुरेंद्र शौरी भी अब नामांकन की प्रक्रिया में जुट गए हैं। कुल्लू विधानसभा में अभी भी पशोपेश की स्थिति बनी हुई है कि भाजपा हाईकमान क्या पूर्व विधायक महेश्वर सिंह पर भरोसा जताते हैं या फिर एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह अबकी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। क्योंकि रामसिंह भी लंबे समय से भाजपा संगठन में कार्य कर रहे हैं और जनता के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में कुल्लू विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के छोटे पुत्र हितेश्वर सिंह ने भी बंजार भाजपा से टिकट की मांग की थी। ऐसे में अब उनका टिकट कट गया है। हितेश्वर सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। अब आगामी रणनीति क्या रहेगी इस पर भी हितेश्वर सिंह के समर्थकों की नजर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि हितेश्वर सिंह टिकट न मिलने की सूरत आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। अब आगामी रणनीति अपनाते हैं इस पर सभी कार्यकर्ताओं की नजर टिक गई है। क्योंकि बंजार विधानसभा क्षेत्र में हितेश्वर सिंह लंबे समय से सक्रिय है और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है।

लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर से स्थानीय विधायक एव मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे पर भरोसा जताया है हालांकि यहां से भाजपा नेता जवाहर शर्मा भी टिकट की दौड़ में थे। लेकिन डॉ रामलाल मारकंडा को भाजपा के द्वारा फाइनल प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा से डॉ रामलाल मारकंडे, कांग्रेस से रवि ठाकुर, आम आदमी पार्टी से सुदर्शन जस्पा के बीच मुकाबला होना तय है।

TAGGED: election campaign, Govind Thakur, Manali, Surendra Shourie
admin October 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयपुर में हाटी की नाटी का धमाल, राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में किया कलाकारों ने प्रदर्शन
Next Article शिमला में बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रहेगी रोक,चिन्हित स्थानों पर ही बिक सकेंगे पटाखे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?