बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर मेहला के निकट एक तेल टेंकर और ट्रक के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई । यह हा+दसा देर रात को हुआ है ।
बताया जा रहा है कि तेल लेकर जा रहा टेंकर कीरतपुर से मनाली की ओर जा रहा था तो ट्रक बिलासपुर से कीरतपुर की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था, जैसे ही मेहला के पास ट्रक पहुंचा तो दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाडियों के चालकों को चोटे आई जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद तेल से भरे टैंकर में कोई आग नही भड़की नंही तो कोई बडा हादसा हो सकता था । सूचना मिलने पर स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
