बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को बिलासपुर आए। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला क्रिकेट संघ की ओर से पूरे शहर में केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए बड़े-बड़े अभिनंदन पोस्टर लगाए थे।
शहर के गुरूद्वारा कलगीधर चैक पर सैंकड़ों युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट चयन समिति के सदस्य और बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव विशाल जगोता
की अगवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासी भी शामिल हुए। इस मौके पर विशाल जगोता ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मेरी माटी मेरा अभिमान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा केंद्रीय खेल मंत्री के बिलासपुर आने से युवाओं में नए रक्त का संचार होता है। उन्होंने बताया कि
अनुराग सिंह ठाकुर ने इस दौरान लुहणु क्रिकेट स्टेडियम का दौरा भी किया और रूके हुए कार्यों को जल्द करवाने की बात कही। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
