नाहन : देवेन्द्र कुमार- शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थान डाइट नाहन में दिव्यांग बच्चों के लिए 3 दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में आज करीब 1 दर्जन दिव्यांग बच्चो ने हिस्सा किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर और फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा अभिभावकों को बच्चो से जुड़ी अनेकों क्रियाएं सिखाई गई।
जिला शिक्षण संस्थान डाइट नाहन के प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि जिला भर के दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक भाग ले रहे हैं । शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ-साथ उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्पेशल एजुकेटर द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में प्रत्येक दिन स्पेशल एजुकेटर व स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हर साल इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है।
