संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में एक युवक ने जंगल में फंदा लगा आत्महत्या कर ली हैं। मृतक की पहचान जतिन कुमार के तौर पर हुई हैं जो शिमला में रिपन अस्पताल का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हैं। मृतक की उम्र करीब 27 साल हैं जिसका शव टूटीकंडी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
मृतक रिपन अस्पताल में बतौर वार्ड कर्मचारी तैनात था। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के बाद रात को अपने घर गया था, लेकिन घर तक नहीं पहुंचा। रास्ते में ही युवक ने जंगल में फंदा लगा कर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। सुबह जब लोगों की आवाजाही रास्ते से बढ़ी तो उन्होंने शव को पेड़ से लटके हुए देखा ओर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया हैं।
एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने बताया कि आजकल के कुछ नौजवान अपनी समस्याएं दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। यह एक वजह है जिससे युवा सुसाइड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पूछताछ चल रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
