नाहन/देवेन्द्र कुमार- नगर परिषद नाहन ने स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के साथ मिलकर अपने सफाई कर्मचारियों के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर में सफाई कर्मचारियों के बीपी, शुगर समेत अन्य कई टेस्ट जहां निशुल्क किए गए तो वहीं डॉक्टरों द्वारा उन्हें परामर्श देते हुए निशुल्क दवाइयां भी वितरित की हैं ।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि यात्री निवास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिविर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है । उन्होंने कहा कि नगर परिषद अपने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर इस प्रकार की स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करता रहता है।
